नगर कहानी का सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर | Nagar kahani ka Subjective question answer
![]() |
| नगर कहानी सब्जेक्टिव क्वेश्चनNagar kahani ka subjective question |
इस लेख में नगर कहानी का सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर | Nagar kahani ka Subjective question answer दिया गया है।
अगर आप कक्षा - 10 ( Class 10th ) में है और बिहार बोर्ड परीक्षा ( Bihar Board Exam ) में शामिल होने वाले हैं तो इस लेख को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।
क्योंकि इस लेख में कक्षा दसवीं के वर्णिका भाग - 2 के पाठ - 3 नगर कहानी का सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर | Nagar kahani ka Subjective question answer दिया गया है। जो आपके बोर्ड परीक्षा में पूछे जा सकते है तो अपने तैयारी को बेहतर बनाने के लिए नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को अवश्य पढ़ें। ताकि आप परीक्षा में अच्छे अंक से उत्तीर्ण हो सकें।
इस Website पर आपको Class 10th एवं Class 12th के सभी विषयों का ऑब्जेक्टिव ( Objective ) सब्जेक्टिव ( Subjective ) लघु उत्तरीय एवम दीर्घ उत्तरीय प्रश्न का क्वेश्चन आंसर मिल जायेगा।
Class 10th ka hindi ka Subjective question
1. लेखक ने कहानी का शीर्षक 'नगर' क्यों रखा? शीर्षक की सार्थकता स्पष्ठ करे -
उत्तर: किसी भी कहानी के केन्द्र मे उसका शीर्षक होता है। इस कहानी का भी केन्द्र बिन्दु नगर और वहाँ का चरित्र है। नगरीय संवेदनहीनता और कर्तव्यविमुखता इस कहानी के केन्द्र मे है, जो वल्लि अम्माल एवं उसकी पुत्री पप्पाती के साथ घटित होती है। अतः कहानी का शीर्षक अत्यंत सार्थक है।
2. पप्पाती कौन थी और वह शहर क्यो लायी गई थी?
उत्तर: पप्पाति बल्ली अम्माल की पुत्री थी और वह शहर इसलिए लायी गई थी, क्योकि वह मेनिनजाइटिस से ग्रसित थी इसलिए उसके इलाज के लिए वह शहर लायी गयी थी।
3. बड़े डॉक्टर ने अपने अधिनस्थ डॉक्टरो से पप्पाति को अस्पताल में भर्ती कर लेने के लिए क्यो कहा? विचार करे।
उतर: पप्पाति का केश नयी बीमारी वाला था। उसे मेनिनजाइटिस हो चुका था। बड़े डॉक्टर ने इस नयी बीमारी के लिए हाल ही मे विदेश से पढ़ाई (अध्ययन) करके आये थे। इसलिए बड़े डॉक्टर ने इस नयी बीमारी पर शोध करना चाहते थे। इसलिए इन्होने अपने अधीनस्य डॉक्टरों से उसे तुरंत विशेष भर्ती कर लेने को कहा था।
4. बड़े डॉक्टर के आदेश के बावजूद पप्पाति अस्पताल में भर्ती क्यों नहीं हो पाती ?
उत्तर: अस्पताल के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों के लापारवाही व अनुशासनहीनता के कारण बड़े डॉक्टर हे आदेश के बावजूद भी पप्पाति अस्पताल मे भर्ती नहीं हो पाती है।
5. नगर कहानी के कहानीकार 'सुजाता' का परिचय दें-
उत्तर: सुजाता का वास्तविक नाम एस० रंगराजन है। इनका जन्म 3 मई 1935 ई० मे चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ। अपनी रचना-शैली तथा विषय-वस्तु के द्वारा इन्होंने तमिल कहानी मे उल्लेखनीय बदलाव किए। इनकी रचनाएं खूब लोकप्रिय हुई। इन्होंने कुछ अभिनेय नाटक भी लिखे। इनके कुछ उपन्यास और चलचित्र भी बने। उनकी पच्चीस से अधिक कृतियाँ प्रकाशित हो चुकी है, जिनमे 'करैयेल्लान शेण्बकम्पू' 'कनबूत तोलिरशालै' आदि उपन्यास काफी चर्चित और सम्मानित हुए। यह कहानी 'आधुनि उहानियाँ' (नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया) से यहाँ साभार संकलित है। इस कहानी का अनुवादक के० आर० जमुना है।
6. बल्लि अम्माल का चरित्र चित्रण करें -
उत्तर – वल्लि अम्माल इस कहानी की प्रमुख पात्र है। वह पूर्ण अशिक्षित और शहर की वातावरण से अपरिचित भी है। देहाती वातावरण में रहने के कारण मुखर भी नहीं थी। वह पुराने देहात की, पुराने रिवाज में पली नारी थी। उसे अस्पताल का दौड़ और दवाओं का गंध भी असह्य था। उसे गाँव के अधकचरे झोला छाप वैद्य, डॉक्टरों, ओझाओं और देवी-देवताओं पर विश्वास था। वह शहरी वातावरण से अनभिज्ञ अशिक्षित और डरपोक प्राचीन भारतीय नारी थी।
वर्णिका भाग- 2 कक्षा - 10 हिन्दी ( पाठ – 4 ) नगर कहानी का सब्जेक्टिव क्वेश्चन | Nagar Kahani ka Subjective Question | Matric Exam 2023
वर्णिका भाग- 2 ( पाठ – 4 नगर कहानी ) Question answer 2023. दोस्तों यहां पर बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 के लिए वर्णिका भाग- 2 के नगर कहानी का सब्जेक्टिव क्वेश्चन ( Varnika bhag 2 subjective question Bihar board ) दिया हुआ है। तथा नगर कहानी का ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन भी इस वेबसाइट पर आपको मिल जाएगा। सभी प्रश्न बहुत महत्वपूर्ण है और बोर्ड परीक्षा में पूछे जा सकते हैं। class 10th Hindi question answer
