बातचीत सब्जेक्टिव क्वेश्चन Batchit subjective question answer

Class 12 hindi chapter 1 subjective question बातचीत सब्जेक्टिव क्वेश्चन ( Batchit subjective question answer )

बातचीत सब्जेक्टिव क्वेश्चन
बातचीत सब्जेक्टिव क्वेश्चन Bstchit subjective question answer


इस लेख में बातचीत का सब्जेक्टिव क्वेश्चन - Batchit ka subjective question answer

 दिया गया है। अगर आप कक्षा - 12 ( Class 12th ) में है और बिहार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो इस लेख को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें। 

क्योंकि इस लेख में कक्षा बारहवीं के गघखण्ड पाठ - 1 बातचीत का सभी महत्त्वपूर्ण सब्जेक्टिव क्वेश्चन दिया गया है। जो आपके बोर्ड परीक्षा में पूछे जा सकते है तो अपने तैयारी को बेहतर बनाने के लिए नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को अवश्य पढ़ें। ताकि आप परीक्षा में अच्छे अंक से उत्तीर्ण हो सकें।

कक्षा 12 हिंदी | दिगंत भाग 2 | पाठ 1 | बातचीत का सब्जेक्टिव क्वेश्चन 

1. अगर हम में वाक्शक्ति न होती तो क्या होता ?

उत्तर:- अगर हममे वाक्शक्ति न होती तो यह पूरा संसार गूंगी प्रतीत होती। सभी लोग चुपचाप गुमसुम बैठे रहते और हम जो बोलकर सुख और दुःख का अनुभ करते हैं वह वाक्शक्ति न होने के कारण हम वो नहीं कर पाते।

2. बातचीत के सम्बन्ध में वेन जॉनसन और एडिशन के क्या विचार हैं?

 उत्तर:- बातचीत के सम्बन्ध में वेन जॉनसन का राय यह है की बोलने से ही मनुष्य के सही रूप का पता चल पता है। अगर मनुष्य चुप-चाप रहे तो उसके गुण तथा अवगुण का पता नहीं चल पायेगा। असल बातचीत सिर्फ दो व्यक्तियों में हो सकती है, जिसका तात्पर्य यह हुआ कि वो एक दुसरे से दिल खोल के बात कर सकते हैं, अगर वहां कोई तीसरा व्यक्ति आता है तो फिर वो बाते खुल कर नहीं कर पाते है।

3. 'आर्ट ऑफ़ कन्वर्सेशन' क्या है ?

उत्तर:- यह बात करने की एक ऐसी कला होती है जिसमे बातचीत के दौरान चतुराई के साथ प्रसंग छोड़े जाते है जिन्हें सुनकर अत्यंत सुख मिलता है। यह कला लोगो में ज्यादा पाई जाती है।

4. मनुष्य की बातचीत का उत्तम तरीका क्या हो सकता है ? इसके द्वारा वह कैसे अपने लिए सर्वथा नविन संसार की रचना कर सकता है ?

उत्तर:- मनुष्य में बातचीत का सबसे उत्तम तरीका उसका आत्म वार्तालाप है। मनुष्य अपने अन्दर ऐसी शक्ति विकसित करे जिसके कारण वह अपने आप से बात कर लिया करे आत्म वार्तालाप इसलिए जरूरी है ताकि क्रोध पर नियंत्रण पाया जा सके जिससे दुसरो को कष्ट न पहुंचे। क्योकि हमारे भीतर की मनोवृति नए रंग दिखाया करती है। वह हमेसा बदलती रहती है। इन्सान को चाहिए कि वो अपने जिह्वा पर काबू रखे तथा अपने मधुर वाणी से दुसरे को प्रसन्न करे। ऐसा करने से किसी से न तो कटुता रहेगी और ना ही किसी से बैर, इससे दुनिया खुबसूरत हो जाएगी। यही बातचीत का उत्तम तरीका है।

5. व्याख्या करें:

(क) हमारी भीतरी मनोवृत्ति नए - नए रंग दिखाया करती है?, वह प्रपंचात्मक संसार का एक बड़ा भरी आइना है, जिसमें जैसी चाहो वैसी सूरत देख लेना कोई दुर्घट बात नहीं है।

उत्तर: प्रस्तुत पंक्तिया विद्वान लेखक बालकृष्ण भट्ट द्वारा रचित बातचित निबंध से लिया गया है। इन पंक्तियों में लेखक ने लिखा है की जब मनुष्य समाज में रहता है तो समाज से ही भाषा सीखता है। भाषा उसके विचार अभिव्यक्ति का माध्यम बन जाती है परन्तु उसके अंदर की मनोवृत्ति स्थिर नही रहती है। वैसे भी एक कहावत कहा गया है की 'चित बड़ा चंचल होता हैं। इसकी चंचलता के कारण एक मनुष्य दुसरे मनुष्य को दोस्त और दुश्मन मान लेता है। वह कभी क्रोध कर लेता है तो कभी मिठी बाते करता है। इस स्थिति में मनुष्य की असली चरित्र का पता नहीं चल पाता। मनुष्य के मन की स्थिति गिरगिट के तरह रंग बदलती रहती है। इस स्थिति के कारण लेखक इस मन के प्रपंचो को जड़ मानते है। वह कहते है कि यह आइना के समान है, जिसमें जैसी चाहो वैसी सूरत देख लेना कोई दुर्घट बात नहीं है। इस संसार में छल कपट झूठ फरेब सब होते। इसका सबसे बड़ा कारण मन की चंचलता है। अतः हमे अपने मन पर नियंत्रण करना होगा।

(ख) सच है, जब तक मनुष्य बोलता नहीं तब तक उसका गुण दोष प्रकट नहीं होता।

उत्तर: प्रस्तुत पंक्तिया हमारी पाठ्यपुस्तिका दिगंत भाग -2 के पाठ बातचित निबंध से लिया गया है। लेखक निबंध के माध्यम से यह बताना चाहते है, कि बातचीत ही एक ऐसा विशेष तरीका होता है जिसके कारण मनुष्य आपस में प्रेम से बाते कर उसका आनंद उठाते है। परन्तु मनुष्य जब 'है' वाचाल हो जाता है अथवा बातचीत के दौरान अपने आप पर काबू नहीं रख पाता है तो वह दोष है। परन्तु जब वही संजीदगी से सलीके से बातचीत करता है तो वह गुण है। मनुष्य के चुप रहने के कारण उनके चरित्र का कुछ पता नही चलता परन्तु वह जैसे ही कुछ बोलता है तो उसकी वाणी के माध्यम से उसके गुण और दोष प्रकट होने लगता है।

Class 12 hindi batchit ka Subjective question 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने